- दुकान पर आया ग्राहक कभी कोई चीज उठाता, उसे देखता, फिर उसे रखकर दूसरी चीज उठा लेता । कुछ पूछताछ भी की उसने, लेकिन कुछ खरीदा नही काफी देर तक उसने ऐसा ही किया तो झुंझलाकर दुकानदार ने पूछा - "श्रीमान जी, आखिर आपको चाहिए क्या ?
"मौका ! ग्राहक का सपाट सा जवाब था । - बढिया किसम का सैन्ट लगाए एक अभिनेत्री स्टूडियो में बार-बार इधर से उधर आ जा रही थी, तभी एक नौजवान ने पास आ कर उससे पूछा- कौन सा सेंट लगाया है आपने? "मै अपनी प्रेमिका के लिए खरीदना चाहता हूं।
जो गलती मैने की है, उसे दौराना ठीक नही", अभिनेत्री बोली- क्या तुम पसंद करोगे कि अन्य कोई तुम्हारी प्रेमिका के करीब जाकर यही प्रशन पूछे? - पत्नी, गुस्से मे पति महोदय पर बरसी- मै पूछती हूं कि ऐसा चोर नौकर क्यो रखा है? पति- क्यो, क्या बात हो गई? पत्नी- होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट उठा लाए थे, वह इस ने गायब कर दी है।
- चकित ग्राहक ने बैरे से पूछा- तुम्हे कैसे पता चला कि मै इस होटल मे पहली बार आया हूं ? बैरा- क्योकि जो एक बार यहां का खाना खाकर जाता है, दुबारा नही आता।
- मालिक (नया नौकर रखते समय) इस बात का तुम्हारे पास क्या सबूत है कि तुमने जगन्नाथ बाबू के यहां एक साल तक भोजन बनाया है। नौकर- मेरे पास एसे कई बर्तन है हज़ूर जिन पर उन का नाम खुदा है।
- पति- अरे, सुनती हो, डाक्टरो का कहना है कि अधिक बोलने से उम्र काफी कम हो जाती है। पत्नी (मुस्कुराकर)- अब तो तुम को विश्वास हो गया ना कि मेरे उम्र पैंतालीस से घटकर पच्चीस कैसे हो गयी।
- इस घर की मै गृह मंत्री हूं, साथ ही मै वित मंत्रालय भी संभालती हूं तुम्हारे ससुर विदेश मंत्री है। मेरा बेटा आपूर्ति मंत्री है एवं बेटी योजना मंत्री है। तुम कोन सा विभाग लेना पसंद करोगी? सास ने अपने मंत्रीमंड्ल का विसतार समझाते हुए नई बहू से पूछा । जी, मै तो विपक्ष मे बैठूगी। बहू ने पताक से जवाब दिया।
- मां ने अपनी खूबसूरत बडी बेटी से कहा बेटी, मै तेरी शादी किसी बडे घर मे करुंगी। नही मां, बेटी ने टोका- तुम तो मेरे शादी बहुत ही छोटे घर मे करना । क्यो बेटी? मां ने अचरज से पूछा अखिर उस घर की साफ सफाई तो मुझे ही करनी पडेगी न ।
Sunday, April 4, 2010
अधिक बोलने से उम्र काफी कम हो जाती है
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment